क्षेत्रीय
30-Apr-2026


इंदौर (ईएमएस)। एमपीएसकेए मध्य प्रदेश स्टेट सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन दिनांक 1, 2 एवं 3 मई 2026 को आईपीएस स्कूल, इंदौर (मध्य प्रदेश) में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वॉरियर जर्नी डोजों (डब्ल्यूजेकेएफआई) के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो महू एवं इंदौर शाखा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सागर लांडेगे, रचित खोट, अद्विका माहेश्वरी, आध्या चांडक, आर्या सोनी, एजरील अनायशा भान एवं धानी सिंह शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने ट्रेनर करण साहू, कोच जसप्रीत सिंह एवं हरिओम परमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।यह प्रतियोगिता नेशनल चैंपियनशिप के चयन के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। चैंपियन वही बनता है जो निरंतर मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है। सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। ईएमएस / 30/04/2026