क्षेत्रीय
30-Apr-2026


नरसिंहपुर, (ईएमएस)। प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह गुरूवार को भगवान नरसिंह जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर नरसिह मंदिर प्रांगण नरसिंहपुर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान नरसिंह जी का पूजा- अर्चना की और आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने नरसिंह मंदिर प्रांगण में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, अन्य अधिकारी, अधिकारी, मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ईएमएस / 30/04/2026