अंतर्राष्ट्रीय
01-May-2026
...


-सेंट्रल कमांड ने लंबे समय से अटके डार्क ईगन सिस्टम को भेजने का किया अनुरोध वॉशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिका ईरान के खिलाफ संभावित इस्तेमाल के लिए मध्य पूर्व में हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम तैनात करने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता तो यह इस हथियार की पहली ऑपरेशनल तैनाती होगी। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सेना के लंबे समय से अटके डार्क ईगन सिस्टम को इस क्षेत्र में भेजने का अनुरोध किया है। इसका मकसद अमेरिकी सेना को ईरान के अंदरूनी हिस्सों में मौजूद बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों पर हमला करने की क्षमता देना है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो यह पहली बार होगा जब अमेरिका किसी हाइपरसोनिक हथियार सिस्टम तैनात करेगा। इस सिस्टम को तैयार होने में कई साल की देरी हुई है और इसे अभी तक पूरी तरह से ऑपरेशनन घोषित नहीं किया गया है। रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि सेना के लिए अनुरोध प्रस्तुत करने में इस कदम को यह कहकर उचित ठहराया गया है कि ईरान ने अपने लॉन्चरों को सटीक मिसाइल हमले की सीमा से बाहर कर दिया है, जो 480 किमी से ज्यादा दूरी के लक्ष्यों को भेद सकता है। शख्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अभी तक अनुरोध पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यह अनुरोध इस बात का संकेत है कि ईरान के साथ युद्धविराम भले ही लागू है, लेकिन ट्रंप आगे बढ़ने का फैसला करते हैं, तो अमेरिका हमला करने की तैयारी में है। अगर इस फैसले को मंजूरी मिल जाती है तो यह अमेरिका के रणनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के लिए संकेत होगा कि आखिरकार पेंटागन के पास भी हाइपरसोनिक मिसाइल की क्षमता हासिल हो गई है। रूस और चीन बहुत पहले ही अपने हाइपरसोनिक हथियारों की तैनाती कर चुके हैं। डार्क एगल अमेरिका का लंबी दूरी का हाइपरसोनिक हथियार है, जिसे लॉन्ग रेंज हाइपरसोनिक वेपन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मारक क्षमता 2700 किलोमीटर से ज्यादा है। हालांकि, इसकी सटीक क्षमताओं को गुप्त रखा गया है। इसे ध्वनि की रफ्तार से 5 गुना ज्यादा की रफ्तार से अपने लक्ष्य की ओर पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बीच में रोके जाने से बचने के लिए दिशा भी बदल सकता है। इस सिस्टम की एक मिसाइल की कीमत 1.5 करोड़ डॉलर है। सिराज/ईएमएस 01 मई 2026