राज्य
01-May-2026
...


महोबा (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र मे घूमन्तु आदिवासी जनजाति के दो बालकों की उर्मिल बाँध मे पानी मे डूबकर मौत हो गयी.पुलिस ने शुक्रवार को दोनों बच्चो के शव बाँध मे उतराते हुए बरामद किये है. अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया की मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित उर्मिल बाँध मे यह हादसा कल दोपहर बाद उस समय हुआ ज़ब डूब क्षेत्र के निकटवर्ती पिपरा माफ़ गाँव के निवासी आदिवासी कुचबंधिया बिरादरी के रमेश के परिवार के तीन बच्चे खेलते हुए पानी के पास पहुंच गए. बताया गया है की तभी उनमे से एक 8 वर्षीय रीतेश नहाने के लिए पानी मे उतरा तो उसका बँधान मे उसका पैर फिसल गया और वह पानी मे गिर गया. रीतेश को डूबता हुआ देख उसका साथी दूसरा बालक 10 वर्षीय आर्यन उसे बचाने को आगे बढ़ा तो वह भी फिसल कर पानी मे जा गिरा. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की दोनों बालकों के साथ खेल रही 4 वर्षीय बालिका प्राची ने तब भागते हुए घर पहुंच घटना की सूचना परिजनों को दी. जिसके बाद परिवारी जन बालकों की अपने स्तर पर खोजबीन करते रहे.देर शाम तक बच्चो का कही कोई पता न लगने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. किन्तु रात होने और अंधेरा गहरा जाने के कारण रेशक्यू का कार्य शुरू नहीं किया जा सका. शुक्रवार सुबह बच्चो की तलाश के लिए मोके पर पहुंची पुलिस को दोनों बालकों के शव पानी मे उतराते हुए मिले. जिसके बाद शवो को कब्जे मे लेकर पुलिस ने पंचनामा भरा है और पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया है. दो बच्चो की पानी मे डूबने से मौत की घटना से इलाके मे कोहराम मचा है. मृतक बालक रिश्ते मे चाचा भतीजा थे. हरी कृष्ण पोद्दार