खेल
01-May-2026
...


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान में जारी सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में कमेंट्री कर रहे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा विवादों में आ गये हैं। रमीज लीग में कमेंट्री के लिए आई ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर लिसा स्टालेकर को गले लगाते और किस करते हुए दिखे। उनका एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद से ही क्रिकेट प्रशंसकों ने रमीज पर हमला बोला है। वीडियो में इस घटना के पीछे का पूरा कारण या बातचीत स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है। जिससे ये अंदाज नहीं हुआ है कि रमीज ने ऐसा क्यों किया हालांकि वायरल क्लिप में रमीज लिसा को गले लगाते और फिर उनके गाल पर किस करते हुए नजर आये। इस क्लिप के सामने आते ही उनपर हमला शुरु हो गया। कुछ लोगों द्वारा उनके आचरण पर उठाये गये। वहीं कई ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार उन्हें नहीं करना चाहिये था। कई यूजर्स ने इसे अनावश्यक करार दिया, जबकि कुछ ने इसे सिर्फ एक दोस्ताना भाव बताया। 46 वर्षीय लिसा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर रही हैं। पूरे टूर्नामेंट के दौरान पहले भी रमीज विवादों में रहे हैं। एक बार कमेंट्री के दौरान उन्होंने गलती से कैच ऑफ द आईपीएल कह दिया था, हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारी और कमेंट्री को जारी रखा। इसके अलावा, एक मैच में टॉस से ठीक पहले दो मस्कट्स की आपस में लड़ाई का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। ईएमएस 01मई 2026