खेल
01-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। गुजरात टाइंटंस टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुकाबले के बाद अंक तालिका में कोई बदलाव नहीं आया है और सभी टीमें अपने ही स्थानों पर हैं। केवल गुजरात को 2 अंक का लाभ हुआ है। वहीं आरसीबी के हाथ से हार के कारण अंक तालिका में नंबर एक स्थान पर पहुंचने का अवसर निकल गया। इस मैच के परिणाम के बाद भी अंकतालिका में सभी टीमें अपनी-अपनी जगह पर बनी हुई हैं। अभी अंक तालिका में पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ ही शीर्ष पर है। पंजाब ने 8 मैचों में 6 जीत और 1 मैच बारिश के कारण बाधित होने के कारण नहीं हो पाने के बाद भी 13 अंक लेकर नंबर एक पर ही है। वहीं आरसीबी 9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ 12 अंकों पर दूसरे स्थान पर है। वहीं तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसके 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। वहीं, चौथे पायदान पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने 9 में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंक हासिल किए हैं। पर उनका 0.617 का नेट रन रेट अन्य टीम से कम है। वहीं गुजरात टाइटन्स ने बेंगलुरु के खिलाफ अपनी जीत के साथ 9 मैचों में 5 जीत और 4 हार के साथ 10 अंक हासिल कर लिए हैं और वह शीर्ष 5 में अपनी जगह बनाए रखने वाली पांचवीं टीम बन गई है। इस जीत से उसका रन रेट भी बेहतर हुआ है। छठे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है, उसने 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक हासिल कर पाई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है पर वह रेट में पीछे है अंक तालिका के निचले हिस्से में कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों में 2 जीत, 5 हार और 1 बेनतीजा परिणाम के साथ 5 अंक लेकर 8वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस 8 मैचों में केवल दो जीत और 6 हार के साथ ही 4 अंक लेकर 9वें स्थान पर हैं। अंतिम स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, उसने 8 में से सिर्फ दो मैच जीते हैं और उसका नेट रन रेट भी सबसे कम है। अंक तालिका क्र टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक 1 पंजाब किंग्स 8 6 1 1 1.043 13 2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 6 3 0 1.420 12 3 सनराइजर्स हैदराबाद 9 6 3 0 0.832 12 4 राजस्थान रॉयल्स 9 6 3 0 0.617 12 5 गुजरात टाइटन्स 9 5 4 0 -0.192 10 6 चेन्नई सुपर किंग्स 8 3 5 0 -0.121 6 7 दिल्ली कैपिटल्स 8 3 5 0 -1.060 6 8 कोलकाता नाइट राइडर्स 8 2 5 1 -0.751 5 9 मुंबई इंडियंस 8 2 6 0 -0.784 4 10 लखनऊ सुपर जायंट्स 8 2 6 0 -1.106 4 ईएमएस 01 मई 2026