खेल
01-May-2026
...


मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19 सत्र के इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड के नामांकन की सूची जारी की है। बोर्ड ने सभी 10 टीमों में से ऐसे 25 खिलाड़ियों का चयन किया है, जो इस अवॉर्ड के दावेदार हैं। इसके लिए वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, समीर रिजवी, मुकुल चौधरी और प्रियांश आर्या से लेकर सलिल अरोड़ा जैसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ये अवॉर्ड उस खिलाड़ी को मिलेगा जिसने सत्र में सबसे अधिक बेहतर प्रदर्शन किया हो। इसके साथ ही उसमें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बनने की संभावना हो। ये अवॉर्ड केवल अनकैप्ड खिलाड़ी को ही दिया जाएगा। वहीं उस खिलाड़ी का जन्म भी एक अप्रैल 2000 के बाद हुआ होना चाहिये। पहले किसी सत्र में इमर्जिंग प्लेयर अवॉर्ड नहीं जीता हो। इसमें पब्लिक वोट के अलावा टीवी कमेंटेटर्स की पसंद भी चयन के लिए पूछी जाती है। इस अवार्ड के लिए सबसे अधिक पांच खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटन्स के अलावा मुंबई इंडियंस के भी 3-3 खिलाड़ी इस सूची में शामिल हैं जबकि राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के 2-2 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का एक-एक खिलाड़ी इसमें शामिल है। ये सभी खिलाड़ी इस सत्र में एक या इससे ज्यादा मैच खेल चुके हैं। खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है : एसआरएच: अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, सलिल अरोड़ा और शिवांग कुमार डीसी- समीर रिजवी, विपराज निगम और साहिल परख सीएसके - आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जीटी- अशोक शर्मा, कुमार कुशाग्र और मानव सुथर एमआई- अश्वनी कुमार, क्रिस भगत और दानिश मालेवार केकेआर - अंगकृष रघुवंशी और कार्तिक त्यागी एलएसजी - मुकुल चौधरी और प्रिंस यादव आरआर - वैभव सूर्यवंशी और यश राज पुंजा आरसीबी - रसिख डार पीबीकेएस - प्रियांश आर्या ईएमएस 01 मई 2026