- गुणवत्ता में लापरवाही पर सख्ती, संबंधितों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश राजगढ़(ईएमएस)l कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा शुक्रवार को ब्यावरा स्थित जनपद पंचायत भवन के निर्माणाधीन कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय सीमा में पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान कार्य में पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ई-आरईएस एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यावरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी स्तर पर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य की सतत मॉनिटरिंग करने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। -निखिल/राजगढ़/1/5/2026