क्षेत्रीय
01-May-2026
...


- स्कॉर्पियो, राइफल, कारतूस, खाली खोखे, धारदार छुरियां, बका सहित वन्य जीव का मांस बरामद भोपाल/गुना(ईएमएस)। गुना की वन परिक्षेत्र बीनागंज के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने भोपाल से शिकार खेलने आए पांच अंतर्राज्यीय शिकारियों को रंगे हाथों दबोचा है। आरोपियो के पास से स्कॉर्पियो, राइफल, कारतूस, खाली खोखे, धारदार छुरियां, बका सहित वन्य जीव का मांस बरामद बरामद किया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार विभाग को बीनागंज वन परिक्षेत्र के चौपचा वन क्षेत्र में बीते कुछ समय से अवैध शिकार किये जाने की सूचनॉए मिल रही थी। विभाग ने मुखबिरो को सक्रिय किया, इसके बाद अधिकारियो को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो नंबर एमपी 09 सीए 8530 में कुछ संदिग्ध व्यक्ति हथियारों से लैस होकर शिकार की तलाश में जंगल में घूम रहे हैं। खबर मिलते ही कुम्भराज और बीनागंज के वन अमले की टीमो ने ग्राम चौपना के पास घेराबंदी की। - अल सुबह साढ़े तीन बजे आये नजर काफी मशक्कत के बाद टीम को सुबह तडक़े करीब साढ़े तीन बजे मुखबिर द्वारा बताया गया वाहन नजर आया। संदिग्ध वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसके अंदर एक दूरबीन लगी हुई राइफल, 7 जिंदा कारतूस, 2 खाली खोखे, धारदार छुरियां और बका बरामद हुआ। इसके साथ ही शिकार किए गए हिरण, नीलगाय सहित वन्य जीवों का मांस और कटे हुए अंग भी पन्नियों में भरे मिले। - राजधानी भोपाल के रहने वाले सभी आरोपी शिंकजे में आये आरोपियों की पहचान मोईन अली पिता तैयब अली, तनवीर पिता अब्दुल जब्बार, फरहत खान पिता चांद मिया, मोहसिन पिता अब्दुल हकीम और सागर सिंह पिता नन्नू राजपूत के रुप में हुई हैं। सभी भोपाल के निवासी बताए गये हैं। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 52,41,42 और वन जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 3,50,51 के तहत मामला कायम कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है, कि भोपाल के शिकारियो का यह गिरोह कब से इस क्षेत्र में सक्रिय था, और इनका नेटवर्क में कौन-कौन और कहॉ तक के लोग शामिल है। जुनेद / 1 मई