क्षेत्रीय
01-May-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश के अन्नदाता किसान भाइयों की मांगों, हक और अधिकारों की लड़ाई को तेज करने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यापक आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के तत्वाधान में आगामी आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति एवं तैयारियों को लेकर दिनांक 3 मई , रविवार को कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी, ग्वालियर में कांग्रेस की साधारण सभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं ग्वालियर जिला प्रभारी पी.सी. शर्मा तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस प्रभारी घनश्याम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में आंदोलन को प्रभावी और जन-जन तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की जाएगी। कांग्रेस साधारण सभा की बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस , जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस  , मंडलम कांग्रेस  , सेक्टर कांग्रेस  , कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस   सेवादल, एनएसयूआई, कंाग्रेस पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ सहित समस्त काँग्रेसजन सम्मिलित रहेंगे। ........................................................................................