- कारोबारी और उसके भतीजों से फैक्ट्री में घुसकर की लाठी,डंडो, रॉड से की मारपीट - तलवार से भी किया हमला, एक की हालत नाजूक भोपाल(ईएमएस)। अशोका गार्डन थाना इलाके में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक स्क्रैप कारोबारी और उसके भतीजों पर आधा दर्जन बदमाशों ने मारपीट कर कट्टे से हवाई फायर कर दिया। फैक्ट्री संचालक और उसके रिश्तेदारों पर हुए इस जानलेवा हमले में तीन लोग घायल हुए है, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा बदमाश दो एसयूवी में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मौके से दो गोलियों के खोखे मिले हैं। मामले में देर रात मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरु कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिंधी कालोनी स्थित शांति नगर क्षेत्र में परिवार सहित रहने वाले अंकित गुप्ता (39) गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में सोनी इंडस्ट्रीज के नाम से एक पेपर फैक्ट्री संचालित करते हैं। अंकित का आरोप है, कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक युवक फुटकर व्यापारी बनकर फैक्ट्री पहुंचा। उसने करीब 30 हजार रुपये का माल लेना तय किया लेकिन पैमेंट के समय विवाद करने लगा। उस वक्त फैक्ट्री में अंकित का चचेरा भाई अमित भी मौजूद था। विवाद बढ़ने पर गुस्साया आरोपी खुद को गोपाल पाटिल का आदमी बताते हुए धमकी देकर चला गया। करीब एक घंटे बाद वही युवक आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ दो एसयूवी में वापस आया। इस समय फैक्ट्री में अंकित और अमित के साथ ही ग्वालियर से आए हुए उनके चाचा चंद्रप्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे। बदमाशों ने गाड़ी से उतरने के बाद दहशत फैलाते हुए फैक्ट्री के बाहर हवाई फायर किया और फिर अंदर घुसकर दूसरी गोली चलाई। जिसमें एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया। वहीं उसके साथ मौजूद अन्य बदमाश लाठी-डंडो-रॉड और तलवार लेकर भीतर आये और उन्होनें अंकित और उसके साथ मौजूद रिश्तेदारो को घेरकर डंडों-रॉड पीटने के साथ ही तलवार से वार कर घायल कर दिया। हमले में अंकित गुप्ता के चाचा चंद्रप्रकाश को अधिक घायल हुए है। उन्हें हाथ, पेट और पीठ में तलवार लगी है। वहीं अन्य दोनों घायलों के शरीर पर भी चोट के कई निशान हैं। सभी घायलों को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना पुलिस का कहना है की वारदात की सूचना मिली थी। तीन घायलों की मेडिकल रिपोर्ट मिली है, उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जॉच की जा रही है। जुनेद / 1 मई