क्षेत्रीय
01-May-2026
...


नपाध्यक्ष, सीएमओ सहित 60 कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण नर्मदापुरम(ईएमएस) (ईएमएस) । नगरपालिका कार्यालय के अमृता सभाकक्ष में लगे स्वास्थ्य शिविर में शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, उपयंत्री दीक्षा तिवारी, रीना गुप्ता, आयुषी रिछारिया सहित नगरपालिका के 60 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर स्वच्छता प्रभारी अधिकारी दीक्षा तिवारी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत सुपर 75 शहरों में शामिल नर्मदापुरम में भी अनेक प्रकार की गतिविधियां नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज नगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किय गया। शिविर में नगर की प्रसिद्ध जयश्री अस्पताल के संचालक डॉ एसएस मीना एवं डॉ सैफानी नागर द्वारा समस्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, हिमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। राजीव अग्रवाल ०१ मई २०२६