नशा मुक्ति एवं विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित सीहोर (ईएमएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय स्थित एडीआर भवन में नशा मुक्ति तथा श्रमिकों के अधिकार एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयों पर प्रशिक्षण सह विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि नशा विनाश का द्वार है, विशेषकर युवा वर्ग से नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशा जीवन को बर्बाद करने वाला तथा अपराधों के घटित होने का मूल कारण है। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई ने कहा कि पेरा लीगल वॉलिंटियर्स की विधिक सेवा गतिविधियों एवं आमजन को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा नालसा डॉन - Drug Awareness and Wellness Navigation Scheme, 2025) और नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाऐं) योजना, 2015 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, न्यायाधीश श्री दीपेन्द्र मालू, प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री कृतिक बघेल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, डॉ.इश्तियाक अहमद, श्री शोहेब हाशमी, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, पैरालीगल वॉलिंटियर्स, एनजीओ के प्रतिनिधिगण, विधि छात्र आदि उपस्थित रहे। विमल जैन/ईएमएस/01/05/2026