क्षेत्रीय
01-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) महिला सशक्तिकरण, सर्व कल्याणम, मानव सेवा एवं, जीव दया के क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद का दो दिवसीय 39 वां राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अलंकरण समारोह आज दिनांक 2 को निपानिया बायपास रोड इंदौर स्थित चंद्रलीला में प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी परिषद की इंदौर संभाग अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता राजेश जैन दद्दू एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती रुचि चोविष्या ने देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि दिगंबर जैन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पारस दास जैन एवं निवृत्तमान अध्यक्ष चक्रेश जैन होंगे, एवं विशेष अतिथि तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय मंत्री हंसमुख गांधी होंगे। समारोह गौरव के रूप में विधायक द्वय सागर के शैलेंद्र जैन एवं महिदपुर के दिनेश जैन, श्रीमती आशा विनायका, पुष्पा कासलीवाल, सुमन जैन, एवं शिल्पा जैन (तेलंगाना) भी उपस्थित रहेंगे । परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती निर्मल जैन ने बताया कि महिला परिषद ने धर्म समाज संस्कृति जीव दया और मानव सेवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए नए आयाम स्थापित किए हैं एवं देश ही नहीं विदेशों में भी महिला परिषद सफलता की नई गाथाएं लिख रही है। परिषद की केंद्रीय सचिव श्रीमती प्रभा जैन ने बताया कि अधिवेशन में आगामी कार्यकाल के लिए परिषद की मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन (सागर)शपथ ग्रहण करेंगी। शपथ अधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन होंगे। इस अवसर पर परिषद के माध्यम से श्रेष्ठ कार्य करने वाली परिषद की शाखा और संभागों एवं उनके पदाधिकारियों को सम्मानित कर अलंकरण भी प्रदान किए जाएंगे। इस दो दिवसीय अधिवेशन में प्रतिदिन दो सत्र होंगे जिसमें बेनर प्रेजेंटेशन, महामंत्री का प्रतिवेदन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आगामी योजनाओं की घोषणा एवं खुला मंच भी होगा जिसमें सदस्यों द्वारा परिषद की प्रगति एवं भावी योजनाओं हेतु विचार विमर्श किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 01 मई 2026