राष्ट्रीय
01-May-2026
...


4 मई के बाद बीजेपी संगठन और सरकार में दिखाई देंगे कई बदलाव नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल और असम सहित पांच राज्यों के चुनाव नतीजे के बाद बीजेपी में कई अहम फैसले होने वाले है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल रहे नितिन नवीन को अपनी टीम का गठन करना, इसके अलावा उत्तरप्रदेश से लेकर बिहार तक कैबिनेट विस्तार पेंडिग है। बीजेपी संगठन और सरकार के हिसाब से मई का महीना कई बड़े बदलाव लेकर आएगा। बताया जा रहा हैं कि 4 मई के बाद बीजेपी नवीन टीम के साथ यूपी से बिहार तक कैबिनेट गठन को अमलीजामा पहनाने का काम करेगी। लंबे समय से लटके पड़े कई फैसले मई में लागू होने की संभावना है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में फेरबदल शामिल है। बात दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके पहले बीजेपी कैबिनेट विस्तार करके सियासी समीकरण को साधना चाहती है। बिहार में सीएम और डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद अब कैबिनेट विस्तार होना है, इस प्रक्रिया को भी बीजेपी अमलीजामा पहनाना चाहती है? बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने सारी तैयारी कर ली है, जिसे चार मई के बाद किसी भी दिन अमल में लाया जा सकता है? जेपी नड्डा की जगह नितिन नवीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2025 के आखिर में बने हैं, लेकिन पांच महीने के बाद भी अपनी टीम का गठन नहीं कर सके हैं। बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने चार मई के बाद नवीन टीम के गठन का प्लान तैयार किया है। इस तरह संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव करने का है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन के नेतृत्व में जल्द ही एक नई टीम बनने की संभावना है। माना जा रहा है कि नवीन की टीम में अनुभवी और युवा नेताओं का मिश्रण होगा, ताकि एक संतुलन टीम बन सके। युवाओं के साथ महिलाओं को भी शामिल करने की रणनीति है। बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 33 फीसदी महिलाओं को शामिल करने की योजना है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी की जगह पर पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है, लेकिन अभी तक उनकी टीम नहीं बनी है। सूत्रों के अनुसार यूपी में खाली पड़ें पदों को भरने के अलावा कुछ फेरबदल भी हो सकता है। इसमें कुछ मौजूदा मंत्रियों की ज़िम्मेदारी में बदलाव की भी संभावना है। 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय जातीय समीकरणों को साधा जाएगा। बीजेपी नेताओं के अनुसार योगी कैबिनेट में फेरबदल के साथ ही प्रदेश बीजेपी में भी नई टीम का गठन होने की संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम और योगी कैबिनेट दोनों का निर्णय करते समय आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का ध्यान रखा जाएगा। यूपी कैबिनेट विस्तार के साथ बिहार में सम्राट चौधरी के अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का गठन होना है। बीजेपी जेडीयू के फार्मूले के अनुसार दोनों के पास सोलह-सोलह मंत्री पद रहने की संभावना है, वर्तमान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास जो विभाग हैं, वहां सभी बीजेपी कोटे से बनने वाले मंत्रियों को दिए जा सकते हैं। आशीष दुबे / 01 मई 2026