राष्ट्रीय
01-May-2026


मुम्बई (ईएमएस)। उत्तराखंड की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जान से खतरे का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल इस शिकायत पत्र को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है और न्यायिक जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि अगर सत्ताधारी दल के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं, तो राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने दावा किया कि विधायक ने अपनी शिकायत में पिछले चार वर्षों से साजिश, झूठे मुकदमों और परिवार को परेशान किए जाने की बात कही है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित करने की मांग की है, जिसकी निगरानी किसी रिटायर्ड जज से कराई जाए। पार्टी का कहना है कि इससे सच सामने आएगा और जनता का भरोसा बहाल होगा। फिलहाल बीजेपी या मुख्यमंत्री की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुद्दे ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। सुबोध/०१-०५-२०२६