खेल
02-May-2026
...


अहमदाबाद (ईएमएस)। आईपीएल के इस सत्र में शानदार प्रदर्शन कर पर्पल कैप के दावेदार बने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा है कि अब उनका लक्ष्य व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करना नहीं बल्कि टीम केा जीत दिलाना रहता है। भुवनेश्न ने इस सत्र में अब तक सबसे अधिक 17 विकेट लिए हैं। अपनी सफलता से भुवनेश्वर अति उत्साहित नहीं हैं। इस तेज गेंदबाज ने कहा, पर्पल कैप मिलना निश्चित रूप से अच्छा लगता है, लेकिन मैं अब उस चरण से आगे बढ़ चुका हूँ जहाँ मुझे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों की चिंता थी। मेरी अब भी कुछ हासिल करने की इच्छा है पर अब ये पूरी तरह से टीम के प्रदर्शन से जुड़ी है। मैं अब युवा नहीं रहा, जब आप युवा होते हैं तो पुरस्कार जीतना एक अलग अहसास देता है हालांकि ये पुरस्कार तभी मिलते हैं जब आप मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं। भुवनेश्वर ने कहा कि वह हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं और टीम प्रबंधन का सहयोग उन्हें प्रेरित करता है। उन्होंने इस आईपीएल सीज़न में लक्ष्य का पीछा करने में अधिकर टीम को आसानी हुई है। फिर चाहे कोई भी मैदान क्यों न हो। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाज कर 155 रन बनाये लेकिन गुजरता ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। ,भुवनेश्वर ने कहा कि केवल रन बचाने से मैच नहीं जीते जा सकते थे; जीत के लिए विकेट लेना जरुरी है। उन्होंने कहा, हम रन बचाकर मैच नहीं जीत सकते थे। हम विकेट लेकर जीत सकते थे और जो गेंदबाज थे, वे विकेट लेने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। आप हर मैच में हर विभाव में पूर्ण नहीं हो सकते। हमने पूरे टूर्नामेंट में अब तक अच्छी बैटिंग की थी पर गुजरात के खिलाफ नहीं कर पाये। वहीं गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन खेल दिखाया। गिरजा/ईएमएस 02मई 2026