खेल
02-May-2026
...


ऑकलैंड (ईएमएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को अगले महीने आयरलैंड के खिलाफ होने वाले एकमात्र मैच से पहले एक करार झटका लगा है। टीम के कप्तान मिशेल सैंटनर चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। सैंटनर इस मैच के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। सैंटनर को आईपीएल में फील्डिंग के दौरान लगी कंधे में चोट लग गयी है। इसी कारण वह अगले एक महीने तक खेल से दूर रहेंगे। । सैंटनर को यह चोट 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में लगी थी। कैच लेने के प्रयास में उनका बायां कंधा और सिर जमीन से टकरा गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि सैंटनर फिट नहीं है। इस बयान में कहा गया, सैंटनर स्वदेश पहुंच गये हैं और वह सुबह एक विशेषज्ञ से मिले। विशेषज्ञ ने जांच के बाद बताया कि उन्हें कम से कम एक महीने के आराम करने के साथ ही रिहैबिलिटेशन के दौर से भी गुजरना होगा। आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को देखते हुए ये उनके लिए निराशाजनक है। सैंटनर अब आयरलैंड के 27 मई को बेलफास्ट में होने वाले मैच से बाहर हो गये हैं। इसके अतिरिक्त, वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे, जो 4-8 जून को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। बोर्ड ने आगे कहा है कि दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में किया जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ बाकी दो टेस्ट द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में खेलेगी। सैंटनर का नहीं होना टीम के लिए नुकसानदेह । वह न केवल एक कुशल बाएं हाथ के स्पिनर हैं, बल्कि निचले क्रम में अच्छे बल्लेबाज भी हैं। गिरजा/ईएमएस 02मई 2026