खेल
02-May-2026
...


जमैका (ईएमएस)। वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर इयान बिशप ने आईपीएल में मुम्बई इंडियंस टीम के खराब प्रदर्शन लिए निशाने पर आये टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या का बचाव किया है। बिशप ने कहा है कि टीम का प्रदर्शन खराब रहा है पर इसके लिए केवल कप्तान को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है। कप्तान ही अकेले टीम को जीत नहीं दिला सकता। टीम के अन्य खिलाड़ियों की गलती है इसलिए टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। पांच बार की विजेता मुम्बई इस बार अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। वह अब तक खेले गए आठ मैचों में से केवल दो में जीत पायी है। हार्दिक इस बार गेंद और बल्ले से भी प्रभावित नहीं कर पाये हैं जिसके बाद से ही टीम के प्रशंसक उन्हें कप्तानी से हटाने की भी मांग कर रहे हैं। बिशप ने पांड्या का बचाव करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस की विफलता का कारण किसी एक शख्स पर नहीं फोड़ा जा सकता। सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे टीम के बड़े खिलाड़ियों का खराब प्रदर्शन भी इसका कारण है। बिशप ने कहा, टीम की विफलता में कमी का जिम्मेदार किसी एक को नहीं ठहराया जा सकता। हार्दिक ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी फॉर्म को और बेहतर होना चाहिए पर उनके बाकी बड़े खिलाड़ियों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी एक व्यक्ति को अपने ऊपर दोष नहीं लेना चाहिए। बिशप ने पांड्या की कप्तानी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक कप्तान के पास सभी योजनाएं हो सकती हैं पर अगर खिलाड़ी मैदान पर उन योजनाओं को लागू नहीं कर पाते, तो कप्तान परेशान में पड़ जाता है। उन्होंने कोच महेला जयवर्धने के बयानों का भी समर्थन किया जिसमें कहा गया कि हार में हर कोई शामिल है। बिशप ने मुंबई इंडियंस को कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम देने की भी सलाह दी। उन्होंने बताया कि बुमराह और सूर्यकुमार ने पिछले कुछ समय में लगातार खेला है। जिससे इन्हें आराम देने की जरुरत है। इससे उन्हें बाहर बैठकर आंकलनकरने, खुद को आराम देने और अपने कौशल व योजनाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। न हार्दिक पांड्या इस सीजन में बल्ले से संघर्ष करते दिखे हैं; उन्होंने 7 मैचों में केवल 128 रन बनाए हैं और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। गेंदबाजी में उन्होंने 7 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार प्रदर्शन भी इस सीजन में औसत रहा है। उन्होंने 8 मैचों में केवल 162 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। तेज गेंदबा जसप्रीत बुमराह भी इस सत्र में अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 विकेट ही ले पाए हैं। गिरजा/ईएमएस 02मई 2026