राज्य
02-May-2026
...


- कोंकण टॉप पर, लातूर पैटर्न फेल मुंबई, (ईएमएस)। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा (एचएससी) का रिज़ल्ट शनिवार दिनांक 2 मई को घोषित कर दिया है। इस साल भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 89.79 है इनमें लड़कियों का रिज़ल्ट 93.15 प्रतिशत तो लड़कों का रिज़ल्ट 86.80 प्रतिशत है। यानी हर साल की तरह इस बार भी लड़कियाँ अव्वल रही हैं। खास बात ये है कि इस बार “लातूर पैटर्न” पीछे रह गया, जबकि कोकण ने फिर से टॉप किया। छात्र अपना रिज़ल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी और इसमें कुल 15,32,487 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। विद्यार्थी आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। डीजी लॉकर पर डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध होगी। - कौन सा विभाग आगे और कौन पीछे? सबसे ज्यादा रिज़ल्ट: कोकण– 94.14 प्रतिशत रहा जबकि सबसे कम रिज़ल्ट लातूर का 84.14 रहा। - सभी विभागों का रिज़ल्ट पुणे– 91.25 प्रतिशत, अमरावती– 90.92 प्रतिशत, नाशिक– 90.72 प्रतिशत, मुंबई– 90.08 प्रतिशत, कोल्हापुर– 89.97 प्रतिशत, छत्रपती संभाजीनगर– 88.86 प्रतिशत, * रिज़ल्ट के बाद क्या करें? - नंबरों की Verification (पुनः जांच) के लिए आवेदन कर सकते हैं - उत्तरपुस्तिका की कॉपी भी मंगा सकते हैं - जो छात्र फेल हुए हैं, उनके लिए Supplementary Exam - जुलाई–अगस्त 2026 में आयोजित होगी - ०२ मई/२०२६/ईएमएस