राष्ट्रीय
02-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन सीजन के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से वटवा और मुंबई सेंट्रल बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है: ट्रेन संख्या 09082/09081 वटवा-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल (साप्ताहिक) ट्रेन संख्या 09082 वटवा – मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को वटवा से 22:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 08 मई, 2026 से 26 जून, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09081 मुंबई सेंट्रल – वटवा स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को मुंबई सेंट्रल से 23:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 07:20 बजे वटवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 07 मई, 2026 से 25 जून, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर कोच होंगे। ट्रेन संख्या 09081 एवं 09082 की बुकिंग 03.05.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/02 मई