राष्ट्रीय
02-May-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)। भारत में पहली बार एनएच 48 पर बैरियर-फ्री टोल प्रणाली शुरू की गई है, जिससे वाहनों को अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस नये बेरियर का शुभारंभ किया। इस सिस्टम में हाई-रिजोल्यूशन कैमरे और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन तकनीक का उपयोग किया गया है। जिससे टोल वाहन मालिक के खाते से कट जाएगा। सरकार के अनुसार,इससे टोल मे जो जाम लगता था, अब नहीं लगेगा। यात्रा का समय घटेगा, ईंधन की बचत होगी। साथ ही प्रदूषण भी कम होगा। अनुमान है कि इस पहल से हजारों करोड़ रुपये की बचत और टोल से अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। परिवहन मंत्रालय का मानना है कि 6000 करोड रुपए का अतिरिक्त राजस्व सरकार को प्राप्त होगा। एसजे/ 2 मई /2026