राज्य
नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश स्थित कैलाश हिल्स (सी ब्लाॅक) में सीवर ओवरफ्लो और गंदगी के चलते हालात बदतर बने हुए हैं। बिंदुसार कैंप के लिए लगाए गए मोबाइल शौचालय से ओवरफ्लो होकर सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके अलावा घरों के सामने सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है। इलाके में सीवर ओवरफ्लो और कूड़े के ढेर के चलते गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं। इसकी वजह से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। इसे लेकर लोगों ने एक्स पर ग्रेटर कैलाश को गटर कैलाश बनने से बचाओ- सरकार राहत दिलाओ अभियान शुरू किया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/ मई/2026