क्षेत्रीय
02-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। 6वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, रांझी, जबलपुर में एक माह का ग्रीष्मकालीन शिविर प्रारंभ किया गया है। यह शिविर सेनानी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में तथा लामू सिंह श्याम एवं श्रीमती मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। शिविर में मानसिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक विकास हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें अबेकस, ब्राइटर माइंड, कैलीग्राफी, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, ड्राइविंग, शतरंज एवं स्पोकन इंग्लिश प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रतिभागियों के शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन एवं लॉन टेनिस एवं घुड़सवारी जैसे खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। शिविर की सभी गतिविधियों का संचालन अनुभवी एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026/ 05.05