जबलपुर (ईएमएस)। भगवान महावीर स्वामी के सम्मान में बिहार सरकार के द्वारा संचालित जन्म स्थित वैशाली में अहिंसा प्राकृतिक शोध संस्थान को बिहार सरकार के द्वारा बंद कर दिए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमर सिंघार को जैन समाज की प्राचीन संस्था अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिषद मध्य प्रदेश शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार जैन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि बिहार सरकार के द्वारा संचालित 70 वर्षीय पुराना शोध संस्थान पुनः प्रारंभ प्रतिनिधि मंडल में निर्मलचंद जैन डॉक्टर चंद्रेश जैन राजकुमार जैन मामा बंटी चौधरी शाकिर कुरैशी अशोक यादव जितेंद्र यादव एडवोकेट आजाद खान आसिफ खान रविंद्र कुशवाहा अनेक समाजसेवी शामिल रहे | सुनील साहू / मोनिका / 02 मई 2026