राज्य
02-May-2026


अलीगढ़ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। अपर सिविल जज (सी.डि.)ध्पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कृति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में माननीय जिला न्यायाधीशध्अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में स्वीकृत पदों के अतिरिक्त 01 डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं 01 असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए अभ्यर्थियों से 23 दिसंबर 2025 तक आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के माध्यम से अवगत कराया गया है कि मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली में 06 मार्च को एलएडीसीएस नियमावली एवं पॉलिसी से संबंधित गठित समिति की जांच प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रदेश के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में भर्ती प्रक्रिया स्थगित रखी जाएगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल की भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। पूर्णकालिक सचिव कृति सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगामी निर्णय एवं अद्यतन जानकारी अभ्यर्थियों को समयानुसार उपलब्ध कराई जाएगी। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 02 मई 2026