इंदौर (ईएमएस)। राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेशनाथ शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब पहुंचे। प्रेस क्लब परिवार द्वारा उनका भव्य और आत्मीय अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष दीपक कर्दम के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। इसके पश्चात क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी और नितिन जैन ने उमेशनाथ का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्यों ने स्मृति चिह्न भी भेंट किए। स्वागत के उपरांत उमेशनाथ ने उपस्थित पत्रकारों के साथ सौजन्य भेंट की। इस अनौपचारिक चर्चा के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आगामी सिंहस्थ की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने टीम इंदौर प्रेस क्लब और शहर के सभी मीडियाकर्मियों को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. अर्पण जैन, देवेन्द्र मालवीय, शैलेंद्र कश्यप, सत्येन वर्मा, आशीष तिवारी, निलेश करोसिया, मार्टिन पिंटो, जितेंद्र चौहान सहित समाजसेवी दिलीप राजपाल, हकीमुद्दीन जमींदार और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद थे। प्रकाश/02 मई 2026