अलीगढ़ (ईएमएस)। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के आगामी तीन माह के लिए संपत्ति कर जमा करने के लिए शहरवासियों को 12 प्रतिशत ऑफ लाइन के साथ डिजिटल ऑन लाइन भुगतान करने पर 3 प्रतिशत अतिरिक्त यानि 15 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि वर्तमान (वित्तीय वर्ष-2026-27) में आगामी तीन माह के लिए सम्पत्ति कर ऑनलाइन भुगतान पर 15 प्रतिशत एवं कैश ध् चैक द्वारा भुगतान करने पर 12 प्रतिशत देय है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समान्य दिवस के भाँति सम्पत्ति कर विभाग एवं कैश काउन्टर खुला रहेगा। कर विभाग से सम्बन्धित समस्त कर्मचारी समय से उपस्थित रहेंगे। कर निरीक्षक ध् कर एकत्रक अपने-अपने क्षेत्र में वसूली करते हुए 3.00 बजे तक खजाने में धनराशि जमा कराया जाना सुनिश्चित करेंगे जिससे कोई भी करदाता छूट के लाभ से वंचित न रहें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि करदाता ऑन लाइन नगर निगम सपत्ति कर की वेबसाइट पर अपना च.ज.प.द दर्ज करते हुए ऑन लाइन संपत्ति कर का भुगतान कर सकते है। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा नगर निगम अलीगढ़ सम्मानित करदाताओं का सम्मान करता है। सुनहरे छूट के इस अवसर में ज्यादा से ज्यादा अपने संपत्ति कर को जमा करके छूट का लाभ उठाएं। ईएमएस/धर्मेन्द्र राघव/ 02 मई 2026