- सेना से रिटायर्ड पिता बेटी को लेकर पहुचें थाने, दर्ज कराई एफआईआर भोपाल(ईएमएस)। शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ उसके पति पति द्वारा जमकर मारपीट किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। घर बचाने के लिये पीड़िता इसकी जानकारी अपने परिजनो को नहीं दे रही थी। काफी समय बाद इसकी जानकारी महिला के सेना से रिटायर्ड पिता को लगी। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार बीते दिन ऐशबाग इलाके में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड 61 वर्षीय व्यक्ति अपनी विवाहित बेटी को लेकर थाने पहुचें थे। उनकी बेटी की शादी साकेत नगर में हुई है। 29 अप्रैल को पिता निजी अस्पताल में एक परिचित को देखने गये थे, वहॉ उन्हें बेटी मिली उसके चेहरे पर जगह-जगह चोट के गहरे निशान थे। जब उन्होनें कारण पूछा तब बेटी ने बताया कि उसका पति चरित्र पर शक करता है, और अक्सर मारपीट करता है। इसी बात को लेकर उसने मारपीट करते हुए दांत से काटा है। इसके बाद पिता बेटी को लेकर पुलिस के पास पहचें पुलिस घायल महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जाएगी। जुनेद / 2 मई आकर्षक ऑफर के जाल में फंसे होम लोन कंपनी कर्मचारी को लगी 1 लाख 90 हजार की चपत भोपाल(ईएमएस)। कमलानगर इलाके में एक निजी होम लोन कंपनी का कर्मचारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने फर्जी लिंक के जरिए मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाकर उसके बैंक खाते से करीब 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस के अनुसार, अनूप सोनी, नेहरू नगर स्थित गोमती कॉलोनी में रहते है। कुछ दिन पहले इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर उन्हें आकर्षक ऑफर से जुड़ा हुआ एक लिंक दिखाई दिया। भरोसा कर उन्होंने क्लिक कर दिया। लिंक ओपन होते ही उन्हें एक मोबाइल एप डाउनलोड करने का विकल्प मिला, जिसे उन्होंने इंस्टॉल कर लिया। एप इंस्टॉल करते समय उन्होंने कई तरह की परमिशन भी दे दीं, जिसमें फोन की एक्सेस और अन्य जानकारी शामिल थी। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगे। जब उन्होंने खाते की जांच की तो पता चला कि अलग-अलग किश्तों में कुल 1.90 लाख रुपये उनके खाते से निकल चुके है। ठगी का अहसास होते ही अनूप ने तत्काल पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। मामला ई-जीरो एफआईआर के माध्यम से कमलानगर थाने में दर्ज किया गया। पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल के आधार पर आगे की छानबीन कर रही है। जुनेद / 2 मई