- सेना से रिटायर्ड पिता बेटी को लेकर पहुचें थाने, दर्ज कराई एफआईआर भोपाल(ईएमएस)। शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ उसके पति पति द्वारा जमकर मारपीट किये जाने की घटना प्रकाश में आई है। घर बचाने के लिये पीड़िता इसकी जानकारी अपने परिजनो को नहीं दे रही थी। काफी समय बाद इसकी जानकारी महिला के सेना से रिटायर्ड पिता को लगी। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार बीते दिन ऐशबाग इलाके में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड 61 वर्षीय व्यक्ति अपनी विवाहित बेटी को लेकर थाने पहुचें थे। उनकी बेटी की शादी साकेत नगर में हुई है। 29 अप्रैल को पिता निजी अस्पताल में एक परिचित को देखने गये थे, वहॉ उन्हें बेटी मिली उसके चेहरे पर जगह-जगह चोट के गहरे निशान थे। जब उन्होनें कारण पूछा तब बेटी ने बताया कि उसका पति चरित्र पर शक करता है, और अक्सर मारपीट करता है। इसी बात को लेकर उसने मारपीट करते हुए दांत से काटा है। इसके बाद पिता बेटी को लेकर पुलिस के पास पहचें पुलिस घायल महिला के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्रकरण में धाराएं बढ़ाई जाएगी। जुनेद / 2 मई