राज्य
02-May-2026


- व्हाट्स एप पर क्यूआर कोड भेज लगाई चपत भोपाल(ईएमएस)। एमपी नगर थाना इलाके में स्थित श्रीराम फायनेंस कंपनी की एक महिला कर्मचारी के को सायबर ठगोरो ने अपना निशाना बनाते हुए 1 लाख की ठगी कर ली। शातिरो ने उसे कोरियर कंपनी का पार्सल लेने के बहाने व्हाट्स एप पर क्यूआर कोड भेजा था। जिसके बाद उसके खाते से एक लाख से अधिक की रकम निकल गई। मामले की शुरुआती जांच भोपाल सायबर क्राइम ने की थी। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने केस डायरी भोपाल शहर क एमपी नगर थाने को भेज दी। थाना पुलिस के अनुसार मूलतः विदिशा जिले की रहने वाली दीक्षा राजपूत पति अभिषेक रघुवंशी (30) फिलहाल अरेरा कॉलोनी स्थित ई-4 में रहते हुए एमपी नगर जोन-2 में स्थित श्रीराम फायनेंस कंपनी में नौकरी करती है। अपनी शिकायत में उन्होनें पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर, 2025 को वह ऑफिस कार्यालय में थी, उसी दौरानर उनके पास इंस्टाग्राम से एक फोन आया। फोन रिसीव करने पर दूसरी और से बात करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनका पार्सल आया है, जिसके एक हजार 50 रुपए भुगतान करने हैं। इसके बाद उनके मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा। जिसको डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। मोबाइल हैक कर शातिर जालसाज ने 12 बार में अलग-अलग स्थानों पर एक लाख, छह हजार सात सौ चार रुपए निकाल लिए। मामले की शिकायत पहले हबीबगंज थाने में की गई थी। जिसके बाद केस डायरी सायबर क्राइम के जरिए एमपी नगर थाने को भेजी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 2 मई