राज्य
02-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कांग्रेस कार्यकर्ता विजय कुमार मेहरा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले से मिलने के लिए पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते संजय कामले ने कहा है कि पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए ठोस प्रयास किया जाना चाहिए, जब तक कार्यकर्ता संगठित नहीं होंगे, तब तक संगठन ना तो मजबूत हो सकता है और न ही चुनाव में सफलता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के तहत संगठन को एक नई ताकत देने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान शुरू किया गया है। पहली बार कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं की कैबिनेट बनाकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है। अब हम सभी को जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना होगा और उन पर संघर्ष करना होगा। आनंद पुरोहित/ 02 मई 2026