शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि भद्रा 20/45, तृतीय, सोमवार, अनुराधा नक्षत्रे, मूल प्रारंभ दिन के 8/07 प्रात: सर्वार्थ सिद्ध योगे, जातकर्म, नामाकरण, अन्न प्रासन्न मुर्हूत, तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल तथा स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगीभोगी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, प्रकृति पथप्रदर्शक, जिद्दीहठी, कमीशन एजेन्ट, दलाल तथा किराना-कपड़ा व्यापारी होगा। मेष राशि :- लेनदेन के मामले में हानि होगी, स्त्री शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी रहेगी, ध्यान दें। वृष राशि :- कुछ चिंता, नवीन योजना फलप्रद हो, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास अवश्य बने। मिथुन राशि :- कार्यकुशलता से सुख, वृद्धि के साधन अवश्य बनेंगे, इष्ट मित्र वर्ग से सुख। कर्क राशि :- लेनदेन के मामलें में सतर्क रहे, अन्यथा विवाद की स्थिति निर्मित होगी। सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता, कुछ चिन्ताएं कम होगी, अर्थ व्यवस्था अनुकूल होगी। कन्या राशि :- व्यवसाय कुशलता से संतोष हो, व्यवस्था अनुकूल हो तथा कुटुम्ब में शांति बने। तुला राशि :- अन्यास दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से हानि, समय विशेष का ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- प्रभुत्व वृद्धि, कार्य कुशलता से संतोष होगा, धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा। धनु राशि :- सोचे हुए कार्य होंगे, योजनाऐं फलीभूत होंगी, इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, नवीन कार्य हों। मकर राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े कार्य अवश्य बनेंगे, कार्य में ध्यान दें। कुंभ राशि :- दैनिक कार्यगति में सुधार तथा अधिकारी वर्ग समर्थन करे, इष्ट मित्र सहयोग करेंगे। मीन राशि :- किसी पर विश्वास करने से धोखा, चिन्ता, व्यग्रता, धन का लाभ व व्यय होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका