इन्दौर (ईएमएस) केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में श्री इंदौर क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल के आधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र और नवीन ब्लड बैंक का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरे लिए यह अवसर आत्मीयता की अनुभूति से ओत-प्रोत रहा। पांच दशकों में इस अस्पताल ने जरूरतमंदों की सेवा कर प्रेरक परंपरा स्थापित की है। समर्पण और संवेदनशीलता के साथ यह संस्थान निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी सेवा-यात्रा को आगे बढ़ाते हुए यहां दो नवीन सुविधाओं आधुनिक फिजियोथेरेपी केंद्र और नवीन ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया है। यह पहल निश्चित रूप से जरूरतमंदों के लिए राहत एवं आशा का नया द्वार खोलेगी। इसके लिए मैं सभी सदस्यों का हृदय से अभिनंदन करता हूं। आनंद पुरोहित/ 03 मई 2026