राज्य
03-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, इंदौर के सहयोग से “एक बूंद रक्त, कई जिंदगियों की उम्मीद” ध्येय वाक्य के साथ आयोजित रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। शिविर में एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना रहा।आयोजकों का कहना है कि रक्तदान एक सरल लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है, जो किसी को नया जीवन देने का माध्यम बनती है। यह पहल समाज में सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। आनंद पुरोहित/ 03 मई 2026