- सृजन चेतना संगोष्ठी में गूंजा बदलाव का संदेश बिलासपुर (ईएमएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में दिया दिव्य भारत युवा संघ द्वारा गायत्री प्रज्ञापीठ सरकंडा में जिला स्तरीय सृजन चेतना युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक कर उन्हें सकारात्मक दिशा देना और संगठन की गतिविधियों का विस्तार करना रहा।संगोष्ठी की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और गायत्री महामंत्र के साथ हुई। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका नेताम, अमित राठौर, फूल सिंह राज, प्रशांत यादव, जीतराम साहू, नंदनी पाटनवार, वेद प्रकाश थवाईत और शेख अफरीदी का स्वागत तिलक एवं दुपट्टा भेंट कर किया गया। - युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने पर दिया जोर प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ. प्रियंका नेताम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं प्रकाश बनकर दूसरों को प्रेरित करे और युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़े। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है, जिसे सही दिशा देना जरूरी है।अमित राठौर ने नशा मुक्ति अभियान को तेज करने की आवश्यकता बताई और युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश दिया। वहीं प्रशांत यादव ने पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इसे जीवन रक्षा से जोड़ा। - संस्कार और सेवा का समन्वय जरूरी संभाग प्रमुख फूल सिंह राज ने युवाओं से सेवा, संस्कार और राष्ट्र प्रेम के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। शेख अफरीदी ने कहा कि दिया संस्था सेवा और संस्कार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, जिससे युवा प्रेरित हो रहे हैं। - भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा दिया के जिला संयोजक आशुतोष यादव ने संगठन के कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। डॉ. डोंगेश्वर साहू ने प्रगति कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में गायत्री परिवार और दिया शहर के सदस्य सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। - 03 मई 2026