राज्य
03-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार वाइल्डलाइफ टीम ने ग्राम खरमोरा में निवासरत के घर में घुसे एक वन्यप्राणी का रेस्क्यू करने के साथ उसे वन में छोड़ दिया गया। वाइल्डलाइफ टीम के सदस्य जितेंद्र सारथी ने बताया कि श्वानो के हमले से बचकर भोजन की तलाश में यह वन्यप्राणी एक घर में घुस गया था। हालांकि उसका व्यवहार यहां पर संयमित रहा। महिला की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। मामले को समझते हुए टीम ने प्रमोशन कार्यवाही की और उसको अपने कब्जे में ले किया। हालात की जानकारी लेने के साथ वन्यप्राणी की जरूरत पूरी की गई और फिर जंगल में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास जीव-जंतुओं की उपस्थिति पर हाय तौबा बचाने के बजाय संयम से काम ले और हमें सूचना दें। 03 मई / मित्तल