राज्य
कोरबा (ईएमएस) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा कोयला खदान में पुनः एक वाहन में एकाएक आग लग गयी। इस घटना के घटित होने के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा हैं की वाहन चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। लगातार हो रही ऐसी घटना ने एसईसीएल प्रबंधन की कार्य शैली पर कई गंभीर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। 03 मई / मित्तल