- अभी 5 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं तो अब 5 और ट्रेनें दौडऩे को तैयार भोपाल (ईएमएस)। रेलवे सर्विस के मामले में मध्य प्रदेश के कदम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वंदे भारत ट्रेन भी मध्य प्रदेश से सरपट दौड़ रही हैं। रेलवे की प्लानिंग के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल व जबलपुर रेलवे स्टेशन से बहुत जल्द 5 वंदे भारत ट्रेनें दौडऩे को तैयार हैं। इसकी तैयारी रेलवे ने पूरी कर ली है। सब कुछ तय कर लिया गया है केवल हरी झंडी मिलनी बाकी है। इसके अलावा सागर, ओरछा और इंदौर से भी वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। दो नई वंदे भारत ट्रेनें (भोपाल-लखनऊ और भोपाल-पटना) शुरू होने वाली हैं। ये ट्रेनें जो 8 कोच वाली हैं। ये ट्रेन स्लीपर से लैस हैं। भोपाल से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत में चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास की सुविधा है। इसके अलावा भोपाल-पटना वंदे भारत स्लीपर कोच वाली अमृत भारत ट्रेन होगी, जिसमें फस्र्ट, सेकंड और थर्ड एसी बर्थ उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही इंदौर-भोपाल-जबलपुर के बीच वंदे भारत स्लीपर चलाने की पूरी तैयारी कर लली गई है। जबलपुर-गोंदिया-चांदा फोर्ट रूट पर भी ट्रेन प्रस्तावित है। मध्य प्रदेश में अभी 5 वंदे भारत ट्रेनें अभी मध्य प्रदेश से रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के अलावा इंदौर-नागपुर, भोपाल-रीवा, खजुराहो-वाराणसी, और खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ओरछा से अयोध्या सीधी ट्रेन सेवा के लिए भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसके लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा है। ये भी वंदे भारत ट्रेन होगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में तीन रूट पर वंदे भारत चलाने की घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव कर चुके हैं। इनमें सागर, बैतूल और शाजापुर शामिल हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब नियमित इधर, पश्चिम मध्य रेल के इटारसी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब नियमित रूप से चलेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन महाराष्ट्र के लोकमान्य तिलक टर्मिनस को उत्तर प्रदेश के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन को जोड़ती है। इस ट्रेन का ठहराव इटारसी जंक्शन, जबलपुर रेलवे स्टेशन और सतना जंक्शन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर है। इस ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, जिनमें 8 स्लीपर, 11 जनरल, 2 एसएलआरडी और 1 पेंट्रीकार शामिल हैं। विनोद / 03 मई 26