03-May-2026
...


कॉम्बिंग गश्त में वारंटियों पर की कार्यवाही, गुंडे, लिस्टेड बदमाशों की सरप्राइस चैकिंग - मैदान में रहे जवान, आला अफसरों ने संभाली कमान भोपाल(ईएमएस)। फरार आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही बदमाशो पर अंकुश लगाने के लिये भोपाल देहात पुलिस ने 1-2 मई की रात कॉम्बिंग गश्त करते हुए वांरटियो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिये एसपी रामशरण प्रजापति के निर्देशन में कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरासिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी बैरसिया वैशाली कराहरिया के नेतृत्व में बैरसिया संभाग अंतर्गत रात भर सघन कॉम्बिंग गश्त की गई। इस अभियान में थाना बैरसिया, थाना नजीराबाद और थाना गुनगा के थाना प्रभारीयों द्वारा भोपाल देहात लाइन से प्राप्त बल सहित थाना पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान फरार आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही लिस्टेड गुंडे आदतन बदमाशो की सरप्राइस चैकिंग की गई। कार्यवाही में 17 अधिकारियो सहित 41 पुलिस जवान शामिल रहे। अभियान में 14 स्थायी वारंट एवं 21 गिरफ्तारी वारंट सहित 35 वारंटियों पर कार्रवाई की गई। साथ ही 21 जमानती वारंट और 29 समंस की तामिली कराई गई। इसके साथ ही टीमो ने इलाके के 43 आदतन गुंडो, निगरानी बदमाशों के ठिकानो पर दबिश देते हुए उनकी दिनचर्या की जानकारी जुटाने के साथ ही अपराध जगत से दूर रहने की हिदायत दी। अभियान के दौरान आला अफसरो द्वारा टीमो को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। अधिकारियो ने बताया की इस अभियान का उद्देश्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। और देहात पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के लिये इस प्रकार के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे। जुनेद / 3 मई