03-May-2026
...


- 222 वारंटी गिरफ्तार जबलपुर (ईएमएस)। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त की गई। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए कई वर्षों से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 222 वारंट तामील किए गए। जानकारी के अनुसार 2 मई की रात 9 बजे से 3 मई की तड़के 2 बजे तक यह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने अलग-अलग दल बनाकर वारंटी और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। इस दौरान 119 गैर-म्यादी वारंट, 78 गिरफ्तारी वारंट और 25 जमानती वारंट तामील किए गए। अधिकांश आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान सक्रिय गुंडे-बदमाशों की भी चेकिंग की गई। देर रात सड़कों पर घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुसाफिरखानों में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य जनता में सुरक्षा का माहौल बनाना और अपराधियों पर सख्ती से नियंत्रण करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। - 03 मई 2026/ 07.00