राष्ट्रीय
03-May-2026


अमृतसर(ईएमएस)। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से कुल सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), चार .30 बोर पिस्तौल (चीन निर्मित) तथा एक अतिरिक्त .30 बोर पिस्तौल शामिल है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। ये लोग अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसका उद्देश्य राज्य में अपराध को बढ़ावा देना था। विनोद उपाध्याय / 03 मई, 2026