राष्ट्रीय
03-May-2026


श्रीनगर(ईएमएस)। श्रीनगर के बेमिना में जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के ऑफिस में एक लॉकर में एक फाइल रखी है। लोग इसे फाइल 104 कहते हैं, जो असल में इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा फ्लैग किए गए स्कूलों की एक वॉचलिस्ट है। अगर कोई स्कूल इसमें शामिल हो जाता है, तो बिना किसी अधिकारिक जवाब या पब्लिक नोटिस के सरकारी रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाता है। हाल के दिनों में जिन स्कूलों पर ध्यान गया है, उनमें से एक बारामूला का इस्लामिया हाई स्कूल है। यह उन 58 सेल्फ-फाइनेंस्ड स्कूलों में से एक है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर फ़लाह-ए-आम ट्रस्ट से जुड़े हैं, जिसे सरकार ने टेक ओवर करने का ऐलान किया है। विनोद उपाध्याय / 03 मई, 2026