04-May-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बाजारों में अस्थिरता बनी रहने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 94.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट तेल की कीमत 108 अमेरिकी डॉलर के आसपास बनी हुई है जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.95 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.84 पर बंद हुआ था। महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.19 पर रहा। सतीश मोरे/04मई ---