- थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ योन दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार मिर्जापुर (ईएमएस)। थाना कोतवाली देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 17.04.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु.अ.सं.-182/2026 धारा 137(2),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 03.05.2026 को उप निरीक्षक राकेश राय चौकी प्रभारी बरकछा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अफसर पुत्र मुमताज निवासी जसोवर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),352,64(2)(एम) बीएनएस व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय जेल भेजा गया । थाना लालगंज पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी (हिस्ट्रीशीटर टाप-10 अपराधी) गिरफ्तार किया गया है।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी (हिस्ट्रीशीटर/टाप-10 अपराधी) को गिरफ्तार किया गया । आज दिनांकः 03.05.2026 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर वारण्टी (हिस्ट्रीशीटर टाप-10 अपराधी) सलीम पुत्र कलीम निवासी बसई खुर्द थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। - 4 मई /2026