बस्ती (ईएमएस)। अखिल भारतीय छत्रपति शिवाजी महाराज वेलफेयर फाउन्डेशन के अध्यक्ष और निवर्तमान पूर्वांचल विकास बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल के संयोजन में सोमवार को फाउंडेशन के सैकड़ो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शिवेंद्र सिंह का हर्रैया बाजार के महू घाट तिराहे पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वे अपने गृह जनपद महाराजगंज जा रहे थे। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच गीता सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव छात्र मंच प्रतिभा चौधरी, अभिनव श्रीवास्तव, निशांत साहू, डॉ शिवकुमार वर्मा, डॉ राज किशोर वर्मा, प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वर्मा, अनिल सिंह संतोष कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान गौहर अली, राम सजीवन वर्मा, दिनेश पटेल, भोला यादव, रामपाल वर्मा, अवनीश सिंह वासुदेव पटेल प्रधान जयप्रकाश वर्मा सुग्रीव चौहान राम सुरमन, वर्मा जयप्रकाश, वर्मा घनश्याम वर्मा आदि शामिल रहे। - ईएमएस / 04 मई 26