- जाह्नवी राठौड़ चैंपियन ऑफ चैंपियंस के खिताब से नवाजी गई इन्दौर (ईएमएस) विश्वविख्यात संस्था यूसीमास के फाउंडर एवं चेयरमेन प्रोफेसर डॉ. डिनो वोंग (मलेशिया) की विशेष उपस्थिति में स्थानीय रवींद्र नाट्य गृह में आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये। संस्था के श्री नीरज गोयल के अनुसार यूसीमास की 21वीं स्टेट लेवल एबाकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता में रतलाम की जाह्नवी राठौड़ पूरे प्रदेश में अव्वल आई। बता दें कि रेस कोर्स रोड स्थित अभय प्रशाल में यूसीमास मध्य प्रदेश की 21वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एवं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ था। जिसमें एबेकस एंड मेंटल अरिथमेटिक तकनीक के जरिए मैथ्स के जटिल से जटिल सवालों को चुटकियों में हल करने में माहिर मध्यप्रदेश के 200 से अधिक यूसीमास सेंटर्स के 5 हजार बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविंद्र नाट्य गृह, आर.एन.टी. मार्ग पर आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे से समारोह की शुरुआत हुई। प्रत्येक लेवल को उम्र के अनुसार 3 समूहों में बांटा गया था। सभी समूहों के पुरस्कारों में मॉड्यूल चैंपियन, चैंपियन, फर्स्ट रनरअप फिफ्थ रनरअप, मेरिट एवं कंसोलेशन श्री रखी गई। इस प्रकार कुल 41 चैंपियन, 50 प रनरअप, 59 सेकंड रनरअप, 60 थर्ड रनरअप, 69 फोर्थ रनरअप और 92 फिफ्थ रनरअप पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा 2000 विद्यार्थियों को मेरिट पुरस्कार एवं शेष विद्यार्थियों को कंसोलेशन पुरस्कार प्रदान किया गया। आनंद पुरोहित/ 04 मई 2026