क्षेत्रीय
04-May-2026
...


- नोडल अफसर ने जाना सरकारी योजनाओं का हाल फिरोजाबाद (ईएमएस)। जनपद की नोडल अधिकारी संयुक्ता समद्दार प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई, बैठक के दौरान नोडल ने विकास योजनाओं की देरी पर कड़ा रुख अपनाया, अधिकारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ-ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, नोडल अधिकारी ने सर्वप्रथम जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में कोई असुविधा न हो, इस योजना के तहत 564 गांवों में चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर अत्यंत नाराजगी व्यक्त करते हुए, उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य समय से पूर्ण करने की चेतावनी दी, साथ ही साथ निर्देशित किया कि इन कार्यों का भौतिक सत्यापन जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी द्वारा एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विद्युत, पर्यटन और वन विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल महोदया ने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए, साथ ही गर्मी के मद्देनजर सभी ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए, जिससे जनता को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो, जनपद को पर्यटन हब के रूप में स्थापित करने के लिए सभी क्रियाशील योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया गया। कृषि एवं पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद में कुल 3.3 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है, नोडल महोदया ने शेष लक्ष्य को पूर्ण करने के शीघ्र निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि पशुओं का नियमित टीकाकरण हो और चारे की उपलब्धता सुनिश्चित रहे, जनपद की 63 गौशालाओं में से दो बड़ी गौशालाओं में संचालित बायोगैस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए अन्य गौशालाओं में भी लागू करने हेतु निर्देशित किया, ताकि ग्रामीणों को वैकल्पिक ऊर्जा मिल सके। चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड जितना बनना जरूरी है, उससे ज्यादा इसका लाभ भी मिलना जरूरी है, इसके लिए यह सुनिश्चित करें कि इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ वंचित वर्गों को मिल सके। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में वह जनसुनवाई हेतु 10 से 12 बजे तक प्रत्येक दिन अवश्य बैठे, जिससे जन समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो, कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि बैंकों और एटीएम में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगे हो और उन्हें कंट्रोल रूम से अवश्य जोड़ा जाए, साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि महिला अपराधों से संबंधित मामलों में कार्यवाही तुरंत की जाए। अंत में उन्होंने ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी, सभी विभाग पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि जनता को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे, एसपी सिटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आदि अधिकारी उपस्थित रहें। इस दौरान नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम और ग्लास म्यूजियम का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को इस परियोजना को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जनता इसका लाभ उठा सके, इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव भी उपस्थित रहें। - फिरोजाबाद