04-May-2026
...


-1633 हेक्टेयर में फैला जंगल बना राख टोक्यो,(ईएमएस)। जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में जंगल में लगी भीषण आग पर 11 दिनों बाद काबू पाया गया। स्थानीय अधिकारियों और फायर एजेंसी के मुताबिक इस आग में 1,633 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर राख हो गया, जो पिछले 30 सालों में दूसरी सबसे बड़ी घटना है। जापानी न्यूज एजेंसी के मुताबिक आग 22 अप्रैल को ओत्सुची में शुरू हुई थी। इसमें कुल आठ इमारतें भी जलकर नष्ट हो गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओत्सुची के मेयर कोजो हिरानो ने आग पर काबू पाने का क्रेडिट हवाई और जमीनी फायरफाइटिंग ऑपरेशन के साथ-साथ भारी बारिश को दिया। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कहीं-कहीं अंगारे बचे हो सकते हैं। क्षेत्र में लगातार बारिश होने के बाद हालात में सुधार आया और इस सप्ताह की शुरुआत में लोगों के लिए जारी किए गए निकासी आदेश भी हटा लिए गए हैं। बता दें पिछले साल भी इवाते प्रीफेक्चर के ओफुनातो में जंगल की आग लगी थी जिसमें 2,600 हेक्टेयर जिसे जापान के जंगल में लगी दूसरे सबसे बड़ी आग की घटना माना गया। इससे पहले 1975 में होक्काइडो के उत्तरी द्वीप कुशिरो में 2,700 हेक्टेयर जमीन आग की भेंट चढ़ गई थी। वहीं वैज्ञानिक आग की वजह क्लाइमेट चेंज को मानते हैं। जिनका मानना है कि ड्राई वींटर्स की मियाद लंबी होती है और इस दौरान सूखे जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च से मई के बीच जापान में वसंत का मौसम होता है। इस समय बारिश कम होती है और हवा सूखी चलती है। जापान में जंगल की आग पेड़ों के पुराने पत्ते, घास और सूखी लकड़ियों की वजह से आग पकड़ लेती है और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से तेजी फैल जाती है और काबू करना मुश्किल हो जाता है। सिराज/ईएमएस 04मई26