04-May-2026
...


टेंट और खुली सड़कों पर रहने को विवश न्यूयॉर्क,{ईएमएस)। अमेरिका जैसे विकसित देश में भी महंगाई की मार से गरीबी तेजी के साथ बढ़ रही है। लोग घर का किराया नहीं चुका पा रहे हैं। अमेरिका में रात में सोने के लिए लोग टेंट और खुली सड़कों पर सो रहे हैं। अमेरिका में यह एक गंभीर सामाजिक संकट बन चुका है। हाल के वर्षों में महंगाई, बेरोजगारी और आवास की बढ़ते किराये ने लाखों लोगों को सड़कों पर जीवन बिताने को मजबूर कर दिया है। यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के आंकड़ों के अनुसार, देश में बेघर लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसमें बड़ी संख्या कामकाजी वर्ग भी शामिल है। कई बड़े शहरों जैसे लॉस एंजेलस, सन फ्रांसिस्को और न्यू यॉर्क सिटी में सड़कों, टेंट, और अस्थायी शिविरों में रहने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अमेरिका के कई इलाकों में किराया इतना महंगा हो गया है। न्यूनतम वेतन पाने वाले लोग किराए का घर नहीं ले पा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है, इसके पीछे कई कारण हैं। स्थिर वेतन, महंगी स्वास्थ्य सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं। बढ़ता किराया महंगे बिजली बिल और नशे की लत के कारण लोग सड़कों पर रहने मजबूर हो गए हैं। कोविड-19 महामारी के बाद से स्थिति तेजी के साथ बिगड़ी है। लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। नई नौकरियां नहीं मिलने से बेरोजगारी लगातार बढ़ती चली जा रही है। अमेरिका के नागरिकों की आर्थिक सुरक्षा बहुत कमजोर हो गई है। जिनके पास काम है वह भी अपना घर किराए पर नहीं ले पा रहे हैं। बेघर लोगों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है तथा उनकी जिंदगी बेहद कठिन होती जा रही है। वे खुले आसमान के नीचे रहते हैं, भोजन और स्वच्छता जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा हैं। कई लोग अस्थायी आश्रयों पर निर्भर हैं, जहां जगह सीमित होती है। सुरक्षा की कमी और स्वास्थ्य का जोखिम उनके जीवन को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं। सरकार और सामाजिक संस्थाएं इस समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं। बढ़ती महंगाई और आवास संकट के चलते यह चुनौती कम होने के स्थान पर और जटिल होती जा रही है। अमेरिका के आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है। सस्ती आवास योजनाओं, रोजगार के अवसरों और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किए बिना इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। अमेरिका जैसे विकसित राष्ट्र में यहां की आबादी को सड़कों पर रहना पड़ रहा है उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं मिल पा रहा है। जल्दी सुविधायें भी उपलब्ध नहीं है। आर्थिक विकास के बावजूद अमेरिका में सामाजिक असमानता बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। अमेरिका के लिए यह एक बड़ी चुनौती है। एसजे/ 4 मई /2026